रिफाइनरी बचाओ संघर्ष समिति के धरने में जिले से अनेक कार्यकर्ता भाग लेंगे
भास्कर न्यूज | जिले के विभिन्न अंचलों से
रिफाइनरीबचाओं संघर्ष समिति के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में शनिवार को जोधपुर में एक दिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए जिले से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।
ओसियांआंचलिक| रिफाइनरीबचाओं संघर्ष समिति के तत्वावधान में शनिवार को जोधपुर में आयोजित एक दिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी कई गांवों का दौरा किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिलीप चौधरी ने बताया कि रिफाइनरी के शिलान्यास के बाद भी राज्य सरकार द्वारा बजट आवंटित नहीं करने के विरोध में सुबह 11 से 3 बजे तक जोधपुर नई सड़क स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल धरना दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक तादाद में भाग लेने का आह्वान किया।
तिंवरी|धरनेमें क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे युवा कांग्रेस के महासचिव सांवर परिहार बालरवा ने बताया कि धरने को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह बैठकें लेकर लोगों से धरने में भाग लेने की अपील की है। बंशीलाल, जनवरी लाल चौहान, बाबूलाल परिहार, प्रेमसिंह परिहार, मीनाक्षी, चंद्रसिंह देवड़ा, पप्पूराम जाखड़, रामकिशोर परिहार, फिरोज बेलिम, अचलसिंह गहलोत, चोलराम मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तिंवरी, मथानिया, बालरवा, बड़ा कोटेचा, चौपासनी चारणान आदि क्षेत्रों में प्रचार कर धरने में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
भीकमकोर|ग्रामपंचायत भीकमकोर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल होंगे। पीसीसी एससी मोर्चे के ब्लॉक अध्यक्ष इमाराम मेघवाल ने बताया की जोधपुर कलेक्ट्रेट पर रिफाइनरी शीघ्र शुरू करने की मांग पेपर आउट को लेकर धरना देंगे, जिसमे क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।