पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

बसंतपंचमी शुक्रवार को शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों की ओर से धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मां सरस्वती की आराधना की गई। मंदिरों में दर्शनार्थियों ने प्रभु की आराधना की। शिक्षण संस्थाआें में विद्यारंभ संस्कार यज्ञादि हुए। जीत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में समूह के महानिदेशक नवनीत अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र करवा, प्रो. ओपी व्यास, डॉ. केआर चौधरी, डॉ. संदीप मेहता रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कोठारी ने सरस्वती पूजन किया। श्री महेश चिल्ड्रन स्कूल में प्रधानाचार्या रीना डेविड ने संस्थान के 98वें वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान के इतिहास के बारे में जानकारी दी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित भवानी आदर्श विद्या मंदिर में अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि बाबूलाल परिहार की उपस्थिति में विद्यारंभ संस्कार यज्ञ, हवन एवं शास्त्र पूजन हुआ। इस मौके प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालसिंह राजपुरोहित मौजूद थे। प्रधानाचार्य बाबूलाल गहलोत ने आभार जताया। आदर्श विद्या मंदिर उमावि में आचार्य शिवरतन पंचारिया के मार्गदर्शन में विद्यारंभ संस्कार हुआ। संचालन भंवरसिंह ने किया आभार प्रधानाचार्य उगमसिंह राठौड़ ने जताया। एसआर आदर्श विद्या मंदिर उमावि में संस्था निदेशक सालूराम चौधरी ने बच्चों को तिलक लगाकर प्रसादी वितरित की। सेवा भारती समिति की ओर से कन्हैया कॉलोनी में आयोजित भजन संध्या में शहीद हनुमत्थप्पा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शांति निकेतन के झालामंड परिसर में मुख्य अतिथि विधायक सूर्यकांता व्यास ने भोजनालय का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. मयूरी खत्री ने बताया कि कार्यक्रम में शांति देवी मोदी, कैलाश मोदी, शोभा मोदी, सुषमा चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...