पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जलजोग चौराहे से शास्त्रीनगर डाकघर तक की रोड अब ‘संत नामदेव मार्ग’

जलजोग चौराहे से शास्त्रीनगर डाकघर तक की रोड अब ‘संत नामदेव मार्ग’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जलजोगचौराहे से मुख्य डाकघर शास्त्रीनगर की ओर जाने वाली रोड का नाम ‘संत नामदेव मार्ग’ स्वीकृत किया गया है। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति देकर अनुमोदन किया गया। संत नामदेव ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि इस मार्ग पर स्थित संत नामदेव के मंदिर में पिछले 70 वर्षों से हर साल चेटीचंड के बाद आने वाली कामदा एकादशी को मेले का आयोजन किया जाता है। दो वर्ष पूर्व इस मेले में संत के नाम से मार्ग के प्रस्ताव की सभी जनप्रतिनिधियों ने अनुशंसा की थी। मेलाधिकारी वासुदेव खेतानी रमेश खेतानी ने बताया कि संत नामदेव मार्ग का लोकार्पण अप्रैल में मेले के दौरान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...