पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों ने वीसी को बताई समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जेएनवीयूशैक्षिक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. आरपी सिंह से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि शिक्षकों काे समय पर कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति दी जानी चाहिए। इसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू करनी चाहिए। शिक्षकों की पदोन्नति होने पर नोशनल फिक्सेशन नहीं हों, बल्कि उन्हें पूर्ण वेतन के साथ स्थिरीकरण दिया जाना चाहिए। शिक्षकों की बकाया राशि के साथ पेंशन की समस्या से भी अवगत कराया। कुलपति ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय की समस्याओं का निदान कैसे हो सकता है, इस संबंध में पर शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों को उनसे चर्चा करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...