पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजनेस न्यूज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवार परीक्षा में निशुल्क भोजन व्यवस्था करेगा उत्कर्ष

उत्कर्षसंस्थान अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए शनिवार को पटवार परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था करेगा। संस्थान के निदेशक निर्मल गहलोत ने बताया कि 13 फरवरी को जोधपुर में पटवार भर्ती परीक्षा के लिए हजारों स्टूडेंट्स आएंगे, उनके लिए जालोरी गेट चौराहा के पास क्षय चिकित्सालय के परिसर में ‘उत्कर्ष’ संस्थान द्वारा सुबह 6 से 10 बजे तक निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर उत्कर्ष पूर्व छात्र परिषद के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

अरिहंतआंचल में रियल एस्टेट के सबसे सस्ते 3 दिन आज से

अरिहंतसुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड शनिवार से शहर में रियल एस्टेट के सबसे सस्ते 3 दिन लेकर रहा है। शहरवासी 13, 14 15 फरवरी को अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे, क्योंकि इन तीन दिनों में अरिहंत आंचल के लिए महज 27,777 रुपए में बुकिंग शुरू होगी। अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर पीयूष डोसी ने बताया कि प्रीमियम क्वालिटी, प्रीमियम सर्विस और प्रीमियम डिजायन ही उनका मूलमंत्र है। अरिहंत अदिता, अरिहंत अयाती, अरिहंत अफोर्डेबल, अरिहंत आश्रय अरिहंत आंगन के बाद अब वे जोधपुर की सबसे बड़ी टाउनशिप लेकर आए हैं। यहां क्लब हाउस, मीटिंग लॉज, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल कोर्ट, किड्स प्ले रूम, जिम्नेजियम, पार्टी हॉल, लाइब्रेरी, जॉगिंग ट्रैक, योगा मेडिटेशन हॉल, मंदिर, कम्यूनिटी हॉल, सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट, एटीएम जैसी तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं। डोसी ने बताया कि उनकी कंपनी की पहचान ही निर्माण की गुणवत्ता है जिसे लोगों ने अपने घर में पाया है और सराहा भी है।

खबरें और भी हैं...