ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम के लिए साढे़ तीन लाख स्वीकृत
बोरून्दा आंचलिक | कस्बेकी ग्राम सेवा सहकारी समिति के कई वर्षों पहले जर्जर गोदाम की मरम्मत रखरखाव के लिए तीन लाख पचास हजार की राशि स्वीकृत हुई। ग्रामसेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक विक्रमसिंह मेड़तिया ने बताया की समिति अध्यक्ष धर्माराम भंवरिया उपाध्यक्ष मंजुर हुसैन कुरैशी की ओर से करीब चार माह पूर्व समिति संचालक मंडल की बैठक में गोदाम की मरम्मत रखरखाव के लिए करीब सात लाख रूपए की लागत का प्रस्ताव लिया गया। जिस पर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक जोधपुर की ओर से गोदाम की मरम्मत रखरखाव के लिए साढ़े तीन लाख की राशि स्वीकृत हुई मरम्मत के कार्यों में छत, आंगन, दीवारों पर सीमेंट कार्य, दरवाजे की मरम्मत रंग रोगन सहित कई कार्य करवाएं जाएंगे।