पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काजरी ने फुटबॉल में नई दिल्ली को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काजरी ने फुटबॉल में नई दिल्ली को हराया

जोधपुर | भारतीयकृषि अनुसंधान परिषद अंतर जोन खेलों में मंगलवार को मेजबान काजरी ने आईवीआरआई नई दिल्ली को फुटबॉल में 4-1 से हरा दिया। वालीबॉल में सीपीआरआई शिमला ने सीआईएई भोपाल को हराया। शूटिंगबॉल में एनडीआरआई करनाल ने आईवीआरआई इज्जतनगर को हराया। पुरूषों की 100 मीटर रेस अजमेर के दिवाकर ने जीती। नई दिल्ली के डा. राजेंद्र सिंह दूसरे और ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बेंगलोर के राजन्ना प्रथम, भोपाल के आशुतोष द्वितीय और करनाल के रजनीश कुमार तृतीय रहे। गोला फैंक में नई दिल्ली के प्रशांत प्रथम, मऊ के अमित राज द्वितीय और करनाल के संदीप तृतीय रहे।

युवाफोर्स की आसान जीत

जोधपुर | सिन्धीमुस्लिम चैंपियंस लीग में मंगलवार को युवा फोर्स ने न्यू खान क्लब को आठ विकेट से हराया। पहले खेलते हुए न्यू खान क्लब ने 110 रन बनाए। भूरा खान ने तीन विकेट लिए। जवाब में युवा फोर्स ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में गैलेक्सी माेटर्स ने 140 रन बनाए। सरफराज खान ने 50 रन बनाए। अरशद ने तीन विकेट लिए। जवाब में सिन्धी वारियर्स की टीम 83 रन बना सकी। तीसरे मैच में केके ट्रेवल्स 128 रन बनाए। इमरान ने 30 शरीफ ने 29 रन बनाए। जवाब में बागानी प्रॉपर्टीज की टीम ने छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। इमरान ने 46 रन बनाए। जहूर ने तीन विकेट लिए।

विनिताटेबल टेनिस में विजयी

जोधपुर | डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जाेधपुर की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए। टेबल टेनिस में विनिता ने अपना मैच जीता। वालीबॉल में 2913 बैच की टीम जीती। बैडमिंटन में निहाल सिंह ने रामकेश सिंह को, रोहित ने नीरज को, केशव ने लव कुमार को हराया। महिला वर्ग में कल्पना ने पूजा यादव को हराया। क्रिकेट में बीएएमएस ने 2014 बैच टीम को हराया।

सुपरस्ट्राइकर्स प्रिंस इलेवन फाइनल में

जोधपुर | सुपरस्ट्राइकर्स और प्रिंस इलेवन के बीच उम्मेद क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में प्रिंस इलेवन ने फ्रेंड्स क्लब को और दूसरे सेमीफाइनल में सुपर स्ट्राइकर्स ने विजय लक्ष्मी रॉयल्स को 18 रन से हराया। फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...