पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बावरला ग्राम पंचायत की पिनाडिया नाडी को गोद लिया है। इस संबंध में जोधपुर कलेक्टर ने गत 28 जनवरी को आदेश जारी कर दिए थे। एडीसीपी (पूर्व) श्रीमनलाल मीणा ने मंगलवार को पिनाडिया नाडी में साफ-सफाई खुदाई के कार्यों का भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, करीब 55 जवानों और मंडोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। डांगियावास थानाधिकारी रामसिंह पूनिया और एएसआई भारुराम ने जवानों के साथ नाडी में जेसीबी से खुदाई करवाई। नाडी में साफ सफाई मरम्मत कार्य डांगियावास थाना पुलिस की निगरानी मे होगा। कार्यक्रम में मथानिया थानाधिकारी भंवरसिंह जाखड़, बनाड़ पुलिस थाना के एसआई कमलदान, मंडोर पुलिस थाना के अतिरिक्त एसआई जगदीश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मीणा ने कार्यक्रम में आए ग्रामीणों की बैठक भी ली।

पुलिस अधिकारियों ने किया श्रमदान

खबरें और भी हैं...