बिलाड़ा- किसान संघ की बैठक आज
भारतीय किसान संघ जोधपुर जिला इकाई द्वारा 18 से 21 फरवरी तक मुहाना मंडी जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में अधिकाधिक भागादारी निभाने के लिए किसानों की एक बैठक बुधवार को बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विष्णु ढाणी में आयोजित होगी। प्रांत जैविक प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि इस बैठक में किसानों से जयपुर चलने खुले अधिवेशन में भाग लेने के लिए अपील की जाएगी। बैठक में किसान संघ जैविक प्रमुख रतनलाल डागा, प्रदेश उपाध्यक्ष माणकराम परिहार, मालाराम सियाग, किशनसिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेश व्यास, करणसिंह कोटेचा सहित जिला कार्यकारिणी तहसील कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे।