चोरों ने दुकान में लगाई सेंध
चोरों ने दुकान में लगाई सेंध
जोधपुर | तंबाकूगली में चोरों ने सोमवार रात एक दुकान में सेंध लगा नकदी चुरा ली। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि अजीत कॉलोनी निवासी प्रमांशु पुत्र दलपतचंद जैन ने रिपोर्ट दी कि उसकी तंबाकू गली में राखी एम्पोरियम नाम से दुकान है। सोमवार देर रात चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगा गल्ले में रखी 20 हजार की नकदी अन्य सामान चुरा लिया। वहीं दूसरी तरफ सरदारपुरा प्रथम बी रोड में कुम्हारों के मंदिर के पास रहने वाले रमेश व्यास की बोलेरो उनके घर के बाहर से चोरी हो गई।
करंटलगने से युवक की मौत
जोधपुर | राजीवगांधी नगर थाना क्षेत्र सालोड़ी गांव में मंगलवार सुबह ट्यूबवैल पर कार्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सालोड़ी गांव निवासी श्रीराम (32) पुत्र छोड़ाराम विश्नोई मंगलवार सुबह ट्यूबवैल पर कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। इस पर परिजनों ने उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।