रिलायंस टावर से 3 पावर केबल चोरी
रिलायंस टावर से 3 पावर केबल चोरी
देचू| खेतसिंहनगर स्थित रिलायंस टावर से 3 पावर केबल चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस चौकी सेतरावा के हैड कांस्टेबल रघुवीरसिंह ने बताया कि करनाराम पुत्र रामूराम विश्नोई निवासी मदेरणा काॅलोनी महामंदिर जोधपुर ने रिपोर्ट दी कि खेतसिंह नगर साइड पर प्रताप ट्रेक्नोफेड रिलायंस कंपनी के टावर से 7 फरवरी की रात को चोर 3 पावर केबल चुरा कर ले गए।