सेना के इंजीनियर को सीबीआई ने घूस लेते पकड़ा
सीबीआईकी जोधपुर टीम ने मंगलवार शाम लालगढ़ सेना छावनी के बाहर गैरिसन इंजीनियरिंग के जेईएन बृजेश कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह राशि अभियंता ने ठेकेदार गुरजिंद्रसिंह से बिल पास करवाने की एवज में ली थी। इस मामले में सीबीआई ने एईएन रमन बंसल समेत कई अफसरों काे संदेह के घेरे में लिया है। टीम ने एईएन को पकड़ने के लिए छापा भी मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। छावनी में निर्माण कार्य करने वाले गुरजिंद्र सिंह सोहल ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी फर्म ने छावनी में 6.50 रुपए के निर्माण कार्य किए थे। बिलों को पास करवाने के लिए जेईएन बृजेश ने रिश्वत की मांग की। सीबीआई टीम ने मंगलवार शाम गुरजिंद्रसिंह को 20 हजार रुपए के साथ जेईएन के पास भेजा। जेईएन ने छावनी के दो नंबर गेट के पास जैसे ही ली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।