पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • वाण गांव की पहाड़ी में बकरियां चराने गए चरवाहे सहित

वाण गांव की पहाड़ी में बकरियां चराने गए चरवाहे सहित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाण गांव की पहाड़ी में बकरियां चराने गए चरवाहे सहित तीन युवक पैंथर के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल सिरोही रेफर किया गया। घायलों का ट्रोमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। पैँथर वाण गांव निवासी थानाराम की एक बकरी को पकड़ ले जाने लगा। छुड़ाने के प्रयास में उसने थानाराम पर हमला कर दिया। थानाराम को बचाने कई लोग लाठियां लेकर पहुंचे। इस पर उसने वागाराम प्रकाश पर भी हमला कर दिया।



तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।









इन दोनों घायलों को ग्रामीणों ने पालड़ी एम अस्पताल में पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरपंच ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी, लेकिन घटना स्थल गांव में देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा।

जोधपुर से आई टीम वापस लौटी, नहीं मिला पैंथर

रेवदर| पंचायत समिति के धवली, वास दौलपुरा गांव के आबादी क्षेत्र में पैंथर के वापस आने की सूचना पर जोधपुर से आई टीम को मंगलवार को भी पैंथर नहीं मिला। इस पर टीम वापस लौट गई।

शेष | पेज 15



जानकारी के अनुसार रविवार को पैंथर के गुजरात के जसौर अभयारण्य चले जाने के बाद सोमवार को पैंथर धवली और क्यारिया गांव के खेतों में वापस नजर आने की सूचना पर वन विभाग से अनादरा और सिरोड़ी रेंज की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद मंगलवार को जोधपुर से डॉ. श्रवण सिंह और माउंट आबू वन्यजीव संरक्षक मेहकराम विश्नोर्ई के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार दिन भर धवली, क्यारिया, वास, दौलपुरा गांव के खेतों में पैंथर को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पैंथर के क्षेत्र में होने के कोई संकेत नहीं मिले। अनदारा रेंजर पदमकिशोर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दो दिन से पैंथर को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन पैंथर नहीं मिला। ऐसे में वन विभाग की सभी टीमें मंगलवार शाम को वापस लौट गई। वहीं रेंजर पदमकिशोर सिंह ने बताया कि सोमवार को जो व्यक्ति घायल हुए थे, वे दोनों बाइक से गिर कर घायल हुए थे, जिनका गुजरात में उपचार चल रहा है। उन्हें पैंथर ने घायल नहीं किया था।

सिरोही - पैंथर के हमले से चरवाहा सहित तीन गंभीर घायल

खबरें और भी हैं...