पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • श्रीयादे माता जयंती पर आज सिरे बाजार से निकलेगी शोभायात्रा

श्रीयादे माता जयंती पर आज सिरे बाजार से निकलेगी शोभायात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| श्रीयादेमाता जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय महोत्सव का आगाज मंगलवार को रातानाडा इलाके में भजन संध्या एवं जागरण से हुआ। बुधवार को सिरे बाजार से शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें जोधपुर एवं आसपास के कस्बों एवं गांवों से आने वाले प्रजापति समाज के लोग भाग लेंगे। रातानाडा स्थित श्रीयादे माता मंदिर में सुबह साढ़े नौ बजे पूजा अर्चना के साथ यहां से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा मोहनपुरा पुलिया, नई सड़क, त्रिपोलिया चौराहा, सर्राफा बाजार जालोरी गेट से सरदारपुरा होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर विसर्जित होगी। जयंती महोत्सव के संरक्षक दशरथ कवाड़िया ने बताया कि शोभायात्रा में धार्मिक एवं सामजिक सरोकार से सराबोर झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पप्पूराम गेदर होंगे। दूसरी ओर प्रजापति समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति ने बताया कि झालामंड स्थित श्रीयादे माता पावन धाम में मंगल कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व रातानाडा स्थित श्रीयादे माता मंदिर परिसर के बाहर मंगलवार रात्रि में भजनों का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जागरण भी रखा गया। इसी तरह झालामंड श्रीयादे पावन धाम में भी भागवत कथा की पूर्ण आरती के दौरान कालूराम प्रजापत ने भजनों की प्रस्तुति दी।

भजन संध्या में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

खबरें और भी हैं...