हार्टलाइन पर ऐसा ट्रैफिक देख एक्शन में आया विदेशी कपल
जोधपुर | शहरमें कुछ दिन पहले लगातार हुए सड़क हादसों में कुछ लोग जान से हाथ धो बैठे तो पुलिस-प्रशासन ने शहरवासियों को ट्रैफिक सेंस सिखाने के लिए अभियान चलाया। कुछ दिन तो सब ठीक चला, लेकिन सोमवार को अमावस्या के अवसर पर घंटाघर क्षेत्र में लगने वाले बाजार के कारण शहर की हार्टलाइन पर सोजती गेट क्षेत्र में पुरी तिराहे पर दोनों ओर वाहनों का ऐसा जाम लगा, जैसे पुलिस-प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं हो।