पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • आमजन की सुरक्षा में गश्त पर लगे कांस्टेबल ने साथियों के साथ पहले पी शराब, फिर बाइक सवार युवकों को ल

आमजन की सुरक्षा में गश्त पर लगे कांस्टेबल ने साथियों के साथ पहले पी शराब, फिर बाइक सवार युवकों को लूटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़ीभगतासनी थाना क्षेत्र में विवेक विहार से सांगरिया रोड पर आमजन की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे कांस्टेबल रुघनाथ विश्नोई ने पहले अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी, फिर उनके साथ कार में सवार हो कर एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें लूट लिया। वारदात के बाद पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर बदमाशों की तलाश की तो आरोपी थाने का ही कांस्टेबल निकला। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल उसके एक साथी को बुधवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनका एक साथी फरार हो गया। डीसीपी (पश्चिम) समीर सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए। कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी (प्रोबेशनरी) शंकर कड़वा ने बताया कि सांगरिया में मालियों का बास निवासी घनश्याम पुत्र श्रवणराम माली अपने साथी धनराज दीपाराम के साथ बाइक पर विवेक विहार से सांगरिया की तरफ जा रहा था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रुघनाथ विश्नोई ने अपने साथी शेराराम विश्नोई श्यामलाल विश्नोई के साथ स्विफ्ट कार में बाइक का पीछा कर पहले उन्हें रुकवाया और मारपीट कर 1600 रुपए लूट लिए।

खबरें और भी हैं...