पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेडीए में 15 के बाद सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| जेडीएमें 15 फरवरी के बाद चेक से भुगतान बंद हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सीधे ही खातों में ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जेडीए में नई सुविधा रियल टाइम ग्रोथ सेटलमेंट (आरटीजीएस) प्रणाली के माध्यम से लागू की जाएगी। इसके लिए जेडीए से जुड़े सभी संवेदकों, फर्मों और संथाओं को 15 फरवरी तक अपनी डिटेल देने को कहा गया है। जेडीए आयुक्त जोगाराम सुथार ने बताया कि पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इससे जेडीए में भुगतान नहीं अटकेगा और समय पर पैसे मिलेंगे। इस संबंध में जेडीए के निदेशक (वित्त) अतुल बल रतनू ने गत 3 फरवरी को आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था आरटीजीएस के माध्यम से अनिवार्य रूप से की गई है। इसके लिए मुख्य लेखाधिकारी (द्वितीय) को अधिकृत किया गया है।

जेडीएमे सालाना 200 करोड़ का भुगतान: जेडीएमें सालाना करीब 200 करोड़ रुपए का भुगतान चेक से किया जाता है।

खबरें और भी हैं...