पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • वाहन चालक की लापरवाही से बिजली लाइनों के तार और पोल टूट कर मेनरोड पर गिरे

वाहन चालक की लापरवाही से बिजली लाइनों के तार और पोल टूट कर मेनरोड पर गिरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओसियां आंचलिक. वाहनकी टक्कर से बिजली लाइनों के टूटे तार पोल।

भास्कर न्यूज | ओसियां आंचलिक

स्थानीयकस्बे से होकर गुजरने वाले जोधपुर फलौदी स्टेट हाइवे पर मंगलवार रात को एक वाहन चालक की लापरवाही से बिजली के तीन पोल दो लाइनों के तार टूट कर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मंगलवार देर रात को कबूतरों का चौक के पास राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर गुजर रहे भारी वाहन के अधिक ऊंचा होने के कारण तथा चालक द्वारा ऊपर से निकल रही बिजली लाइन की ओर ध्यान नहीं देने से सौर ऊर्जा बिजली लाइन के तार वाहन में अटक कर टूट गए। इससे हड़बड़ाहट में चालक के गाड़ी को तेजी से चलाने पर तार के साथ बिजली के तीन पोल टूट कर मुख्य सड़क पर गिर गए। दो तार टूट कर सड़क किनारे स्थित बाबा रामदेव भोजनालय पर भी गिरे। इस दौरान वहां 15-20 लोग रुके हुए थे। गनीमत रही सभी दौड़ कर सुरक्षित बाहर निकल गए। लोगों ने रात को ही डिस्कॉम कार्यालय में संपर्क कर दोनों बिजली लाइनों की सप्लाई बंद करवाई। बुधवार को सुबह सौर ऊर्जा डिस्काॅम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अपने-अपने विभाग की क्षतिग्रस्त लाइन का सर्वे किया।

खबरें और भी हैं...