पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बकाया बिजली बिलों की वसूली का अभियान जारी, दूसरे दिन काटे 15 कनेक्शन

बकाया बिजली बिलों की वसूली का अभियान जारी, दूसरे दिन काटे 15 कनेक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकाया बिजली बिलों की वसूली का अभियान जारी, दूसरे दिन काटे 15 कनेक्शन

भास्कर न्यूज | बालेसर

विद्युतवितरण निगम लिमिटेड द्वारा बकाया बिलों की वसूली अभियान दूसरे दिन भी जारी रखते हुए बुधवार को 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जोधपुर डिस्काॅम एमडी आरती डोगरा के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करते हुए डिस्काॅम कार्यालय बालेसर द्वारा बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सहायक अभियंता कालूराम परमार एवं कनिष्ठ अभियंता विक्रम सांखला के निर्देशन में डीसी आॅफिसर जितेंद्र रामावत, सीसीए हिम्मतसिंह इंदा, बलवीरसिंह भाटी, सुगनाराम की टीम ने समय पर बिल जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालेसर सत्ता में 2, कुई जोधा में 3 एवं बालेसर दुर्गावता में 10 उपभोक्ताओं के घरो सें बिजली मीटर केबल हटाए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बार-बार निर्देश देने के बावजूद बिल नहीं भरने पर उक्त कार्रवाई की। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...