आरपीएससी- व्याख्याता कॉलेज शिक्षा परीक्षा ऑनलाइन होगी
जोधपुर| आरपीएससीद्वारा व्याख्याता कॉलेज शिक्षा परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मंगलवार को मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों के अभ्यास के लिए वेबसाइट के लिंक http://rpsc.rajasthan.gov.in/MockTest.aspx पर मॉक टेस्ट उपलब्ध कराया गया है।