पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मथानिया टोल बूथ हटाने के आदेश माणकलाव बाइपास पर शिफ्ट होगा

मथानिया टोल बूथ हटाने के आदेश माणकलाव बाइपास पर शिफ्ट होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथानिया टोल बूथ हटाने के आदेश माणकलाव बाइपास पर शिफ्ट होगा

तिंवरी | जोधपुर-ओसियां-फलौदीरोड पर मथानिया के पास लगे टोल बूथ संख्या 1 को हटा कर अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। आरएसआरडीसी मुख्यालय से मैनेजर (बीओटी) पीके तायलद्वारा मंगलवार को जारी आदेश के तहत इस टोल बूथ को यहां से हटा कर मथानिया-माणकलाव बाइपास पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है। मथानिया-तिंवरी सहित करीब तीन दर्जन गांवों में जाने वाले ऐसे किसान, जो टोल रोड का उपयोग नहीं करते थे, वे भी शुल्क वसूली के शिकार हो रहे थे। जबकि, टोल रोड की प्लानिंग के दौरान भी यह टोल बूथ 109/500 पर लगना था, जिसे जानबूझ कर एक किमी पहले स्थापित कर दिया गया। इसे लेकर भास्कर ने मुहिम चलाई थी।

30गांवों के हजारों किसानों को मिलेगी राहत | पढें़ पेज 5

खबरें और भी हैं...