पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • युवा स्वरोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनंे : बेनाराम पटेल

युवा स्वरोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनंे : बेनाराम पटेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलाड़ा | युवाओंके लिए सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की होती है। ऐसे में युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। ये बात नगरपालिका उपाध्यक्ष बेनाराम पटेल ने आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा सैटेलाइट सेंटर बिलाड़ा में आयोजित निशुल्क बेसिक वीडियोग्राफी फोटोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कही।

पटेल ने कहा कि युवाओं को देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए युवा सक्षम होंगे तो देश का विकास भी होगा। 21 दिवसीय बेसिक वीडियोग्राफी फोटोग्राफी प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र टूल किट भी दिए गए। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जगदीश चौहान ने कहा कि युवा ईमानदारी से मेहनत करे तो उनके लिए कोई काम मुश्किल नहीं है। कार्यक्रम में जोधपुर आईसीआईसीआई आरसेटी के वित्तीय साक्षरता प्रभारी सीएल गुलेच्छा ने युवाओं को बैंकों द्वारा दी जाने वाली ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा बैंकों से लोन प्राप्त कर अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सकते है। इस दौरान सेंटर हैड ब्रिजेश माथुर ने कहा कि युवा यहां से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। यहां पर विभिन्न प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस दौरान फोटाेग्राफर ओमप्रकाश पटेल, महेंद्र, दिनेश पटेल, अरुण पुरी आदि मौजूद थे।

बिलाड़ा. प्रशिक्षणके समापन पर प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

खबरें और भी हैं...