पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सरकारी शिक्षक ने रीट में नकल के लिए 18 डमी केंडिडेट भी बुला रखे थे

सरकारी शिक्षक ने रीट में नकल के लिए 18 डमी केंडिडेट भी बुला रखे थे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर| भीनमालजेल में बंद नकल गिरोह के सरगना के कहने पर सरकारी शिक्षक ने रीट के 18 अभ्यर्थियों से संपर्क कर परीक्षा का पेपर आउट कराने के लिए सौदा किया था। पेपर आउट नहीं होने की स्थिति में असली अभ्यर्थियों की जगह डमी केंडिडेट को परीक्षा में बैठाने की भी तैयारी की थी। पेपर आने के बाद इन स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर छोड़ने के लिए उसने दो बोलेरो की व्यवस्था की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इनमें से सरकारी शिक्षक को दो दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि अन्य 6 को जेल भिजवा दिया। प्रतापनगर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि गिरोह में शामिल सरकारी शिक्षक जालोर के चितलवाना क्षेत्र निवासी उदाराम विश्नोई और अभ्यर्थी भैराराम विश्नोई, प्रवीण विश्नोई, ओमप्रकाश, दिनेश विश्नोई सहित दो बोलेरो ड्राइवर आसूराम कालूराम को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शिक्षक उदाराम ने पूछताछ में बताया कि उसने भीनमाल जेल में बंद नकल गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई के कहने पर 18 अभ्यर्थियों से संपर्क किया था। परीक्षा के बाद वे सभी अभ्यर्थियों से 50-50 हजार रुपए लेने वाले थे। पुलिस आरोपियों से बरामद एडमिट कार्ड के आधार पर शेष अभ्यर्थियों की तलाश कर रही है। साथ ही भीनमाल जेल से जगदीश विश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाने की तैयारी है।

आधादर्जन परीक्षाओं में नकल करवा चुका शिक्षक| सरकारीशिक्षक उदाराम से पूछताछ में सामने आया कि वह पूर्व में भी आधा दर्जन भर्ती परीक्षाओं में नकल करवा चुका है। गिरोह का पूरा संचालन जगदीश विश्नोई भीनमाल जेल से करता था। वहीं अभ्यर्थियों से संपर्क करने, पैसों के लेनदेन अन्य व्यवस्थाएं वह खुद करता था।

खबरें और भी हैं...