पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर| जोधपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| जोधपुर

प्रजापतसमाज की ओर से श्रीयादे माता जयंती महोत्सव पर बुधवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा सुबह 10 बजे श्रीयादे माता मंदिर रातानाडा से रवाना होकर नई सड़क, घंटाघर, कंदोई बाजार, कपड़ा बाजार, सिटी पुलिस, सर्राफा बाजार, कुम्हारिया कुआं, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंच कर विसर्जित होगी। एडीसीपी(ट्रैफिक) बुगलाल मीना ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

श्रीयादे माता जयंती शोभायात्रा के लिए आज ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

शोभायात्रा के नई सड़क पहुंचने पर

{पावटा से नई सड़क की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। वाहन राइकाबाग पुलिया से सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय, पीडब्ल्यूडी चौराहा होते हुए रिक्तिया भैरूजी चौराहा और डीआरएम ऑफिस के निकट खतरनाक पुलिया की तरफ जा सकेंगे।

{ जालोरी गेट से नई सड़क की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। पाल चौपासनी रोड की ओर से आने वाले वाहन जालोरी गेट से ओलिंपिक तिराहा होते हुए खतरनाक पुलिया, जेडीए सर्किल, भास्कर चौराहा, सर्किट हाउस होते हुए पावटा की तरफ जा सकेंगे।

अंतिम छोर नई सड़क चौराहा पार करने पर

{पावटा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए नई सड़क, पुरी तिराहा, रेलवे स्टेशन, ओलिंपिक तिराहा, तारघर मोड़ होते हुए आने-जाने की व्यवस्था रहेगी।

अगलासिरा बालवाड़ी पहुंचने पर

{ओलिंपिक तिराहा से तारघर, मेहता भवन, जलजोग की तरफ वाहन चल सकेंगे। बारहवीं रोड बोम्बे मोटर से जालोरी गेट की तरफ चलने वाले वाहन पांचवीं रोड से सरदारपुरा सी रोड डी रोड होते हुए ओलिंपिक तिराहे की तरफ जा सकेंगे।

अंतिमछोर जालोरी गेट पार होने पर

{बीरोड, गोल बिल्डिंग वाला यातायात बंद रहेगा। पावटा नई सड़क से जालोरी गेट, ओलिंपिक तिराहा, चौपासनी पाल रोड की तरफ का यातायात प्रतिदिन की तरह संचालित होगा।

खबरें और भी हैं...