पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जोधपुर चांधन फायरिंग रेंज की फोटोग्राफी करते पकड़े संदिग्ध को पुलिस ने छोड़ा

जोधपुर- चांधन फायरिंग रेंज की फोटोग्राफी करते पकड़े संदिग्ध को पुलिस ने छोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में एयरफोर्स के सबसे बड़े वारगेम ‘आयरन फीस्ट’ की तैयारियों के दौरान फोटोग्राफी करते पकड़े गए बीरबल खां को पुलिस ने छोड़ दिया है। उसे गत 28 दिसंबर को एयरफोर्स सहित खुफिया एजेंसियों ने रेंज में महत्वपूर्ण स्थलों की फोटोग्राफी करते पकड़ा था। उसके मोबाइल में टारगेट और वीवीआईपी मेहमानों के लिए तैयार हो रहे मंच के फोटो मिले थे। उसे छोड़ने को लेकर एयरफोर्स ने पुलिस के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। इधर, जैसलमेर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार का कहना है कि सुरक्षा खुफिया एजेंसियों ने उससे संयुक्त पूछताछ की थी। उसके पास कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

खबरें और भी हैं...