सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| जेडीएमें 15 फरवरी के बाद चेक से
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| जेडीएमें 15 फरवरी के बाद चेक से भुगतान बंद हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत सीधे ही खातों में ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जेडीए में नई सुविधा रियल टाइम ग्रोथ सेटलमेंट (आरटीजीएस) प्रणाली के माध्यम से लागू की जाएगी। इसके लिए जेडीए से जुड़े सभी संवेदकों, फर्मों और संथाओं को 15 फरवरी तक अपनी डिटेल देने को कहा गया है। जेडीए आयुक्त जोगाराम सुथार ने बताया कि पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इससे जेडीए में भुगतान नहीं अटकेगा और समय पर पैसे मिलेंगे। इस संबंध में जेडीए के निदेशक (वित्त) अतुल बल रतनू ने गत 3 फरवरी को आदेश जारी किया है। जेडीए में सालाना करीब 200 करोड़ रुपए का भुगतान चेक से किया जाता है। इनमें 60 करोड़ वेतन ऑफिस खर्च और 140 करोड़ रुपए वर्क ऑर्डर के पेटे दिए जाते हैं। अभी काम पूरा होने पर चेक से भुगतान किया रहा है। इससे कई बार विवाद भी उठते हैं। इससे बचने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
जेडीए में 15 के बाद सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट