पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • खाद्य तेलों की मांग से सरसों में सुधार, मूंग भी चढ़ा

खाद्य तेलों की मांग से सरसों में सुधार, मूंग भी चढ़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यतेलों की मांग निकलने से मंगलवार को जयपुर मंडी में सरसों में सुधार का रुख रहा। सरसों तेल के भाव बढ़ाकर बोले गए। दाल मिलों की लिवाली से मूंग में तेजी जारी रही। इस महीने के आखिर तक मध्य प्रदेश में नई फसल की आवक शुरू होने की उम्मीद से गेहूं में नरमी दर्ज की गई। सामान्य कारोबार से चना, दाल-दलहन, ग्वार सीड, जौ, मोटा अनाज, सूखा मेवा तथा किराना वस्तुओं के भावों में बदलाव नहीं हुआ।

अनाजदलहन: मध्यप्रदेश में इस महीने के आखिर तक नई फसल की आवक शुरू होने की उम्मीद से स्टॉकिस्टों ने गेहूं का स्टॉक निकालना शुरू कर दिया है। इसके चलते जयपुर मंडी में पिछले दो दिन के दौरान गेहूं मिल डिलीवरी के भावों में 20 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन दाल मिलों की मांग बरकरार रहने से मूंग मिल डिलीवरी के भाव 200 रुपए क्विंटल और चढ़ गए। सोमवार को भी मूंग में तेजी देखी गई थी। वहीं सामान्य ग्राहकी से चौला, मोठ उड़द के भावों में बदलाव नहीं हुआ। चने के भाव भी पड़े रहे। इसलिए दालों के भावों में उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। सामान्य कारोबार से जौ मोटा अनाज की कीमतें भी स्थिर रही।

तेल-तिलहन:खाद्यतेलों की मांग से जयपुर मंडी में सरसों मिल डिलीवरी के भावों में 20 रुपए क्विंटल का सुधार देखने को मिला। आवक कमजोर होने से सोमवार को भी सरसों में तेजी का रुख था। इसके चलते टैंकर में सरसों तेल भी करीब 50 रुपए क्विंटल महंगा हो गया।

ग्वारसीड ग्वारगम: सामान्यकारोबार से जयपुर मंडी में ग्वार सीड ग्वारगम के भावों में बदलाव नहीं देखा गया।

अनाज:गेहूंमिल डिलीवरी 1740-1745, गेहूं दड़ा 1600-1650, मक्का लाल 1550-1650, मक्का देसी 1650-1700, बाजरा 1400-1450, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1450-1550, जौ लूज 1400-1450 रुपए प्रति क्विंटल।

गुड-चीनी:चीनी3240-3400, गुड़ 2600-2800 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।

दाल-दलहन:मूंगमिल डिलीवरी 6800-7000, मोठ 5000-5200, चौला 4600-4700, उड़द 8800-9000, चना जयपुर लाइन 4600-4700, मूंग मोगर 8300-8500, मूंग छिलका 7500-7700, चोला मोगर देसी 5300-5500, चौला मोगर आयातित 4700-4750, उड़द मोगर 10000-12500, अरहर दाल 11000-12000, चना दाल मीडियम 5400-5450, चना दाल बोल्ड 5550-5600 रुपए प्रति क्विंटल।

तेल-तिलहन:सरसों42 प्रतिशत कंडीशन 4340-4345, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 6200, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7380, बॉम्बे पाम 5200, मूंगफली लूज गुजरात 9200 रुपए प्रति क्विंटल।

किराना:हल्दीपिसाई 9300-9500, निजामाबाद 9800-10000, सांगली 10600-10900, इरोड 10000-10500, लालमिर्च गुंटूर 10500-11500, लालमिर्च मीडियम 9000-10000, लालमिर्च फटकी 8000-9500, लालमिर्च तेजा 11000-12000, लालमिर्च एमपी 9000-10000, धनिया ईगल ब्रांड 7000-7500, धनिया स्कूटर 7500-8000, धनिया दाल कटिंग 5000-6000, रामगंज कटिंग 5000-6000, जीरा अनकट 12000-13000, जीरा कटिंग 14000-17000 रुपए प्रति क्विंटल।

गरममसाले: कालीमिर्च 700-780, तेज पत्ता 58-65, इलायची 700-1000, जावित्री 1000-1300, लौंग 700-900 रुपए प्रति किलो।

सूखामेवा: गोलाटिपटूर 145-155, बादाम गिरी 625-720, बादाम मामरा 1600-2200, काजू टुकड़ी 535-570, काजू साबुत 550-800, पिस्ता कच्चा 1400-1650, किशमिश 130-240, अखरोट 350-500, अखरोट गिरी 700-1000 रुपए प्रति किलो।

ग्वारग्वारगम: ग्वारजयपुर लाइन 3040, ग्वार बीकानेर लाइन 3080, ग्वारगम जोधपुर 5700 रुपए प्रति क्विंटल।

खबरें और भी हैं...