पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • पुलिस आमजन के सहयोग से अपराध नियंत्रण का प्रयास करे : शर्मा

पुलिस आमजन के सहयोग से अपराध नियंत्रण का प्रयास करे : शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसमहानिरीक्षक जोधपुर रेंज गिरधारीलाल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण हरेंद्र कुमार महावर के साथ मंगलवार को बालेसर पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस निरीक्षक जोधपुर रेंज शर्मा मंगलवार को जोधपुर पुलिस अधीक्षक महावर के साथ शाम साढ़े छह बजे बालेसर पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस उपअधीक्षक भगवतसिंह राठौड़, बालेसर थाना प्रभारी जुल्फीकार अली के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इसके बाद आईजी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बालेसर, शेरगढ़, देचू थाना प्रभारियों, प्रोबेशनर्स के साथ परिचय किया। तत्पश्चात बालेसर पुलिस उपअधीक्षक, बालेसर, देचू, शेरगढ़ थाना प्रभारियों, प्रोबेशनर्स की बैठक लेते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते यातायात का सुचारू रूप से संचालन करें, हार्डकोर एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें, मौके पर तुरंत पहुंचे, फरियादियों की बात को तत्परता के साथ सुनें, हरसंभव जनता का सहयोग करें, पुराने मामलों का त्वरित निस्तारण करें। इस मौके पर देचू थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी, शेरगढ़ थाना प्रभारी घेवरसिंह गुसांईवाल, प्रशिक्षु थाना प्रभारी सरोज चौधरी, राजेन्द्र खदाव, यातायात प्रभारी हरिमन मीणा सहित अधिकारी से वार्तालाप कर उनसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया।

यातायात पुलिस को मिलेगी मोटरसाइकिल

इसमौके पर आईजी जोधपुर रेंज ने कहा कि बालेसर में यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण यहां पर यातायात पुलिस कर्मियों को नई मोटरसाइकिल दी जाएगी। इस मौके पर रीडर मनोहरसिंह, चम्पालाल ब्रजवाल, दिनेश कुमार, पन्नालाल सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

बालेसर. पुलिसउपअधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आईजी जोधपुर रेंज (इनसेट) पुलिस अधिकारियों की बैठक में उपस्थित थानाप्रभारी एवं प्रोबेशनर्स।

खबरें और भी हैं...