युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू
बालेसर | ग्रामपंचायत देवातू में नेहरू युवा मंडल जोधपुर द्वारा पंचायत समिति सेखाला के युवाओं के लिए मंगलवार को युवा नेतृत्च सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गयाा। शिविर का शुभारंभ जिला युवा समन्वयक एसएस जोशी जीएसएस देवातू अध्यक्ष भंवरसिंह इंदा ने किया। सेखाला ब्लाॅक प्रभारी नखतसिंह इंदा ने युवाओं को कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। प्रशिक्षण 11 फरवरी तक अटल सेवा केंद्र देवातू में होगा। इसमें कई गांवों के दर्जनों युवा भाग ले रहे हंै। इस मौके पर मूलसिंह इंदा, उम्मेदसिंह इंदा, पर्बतसिंह, जब्बरसिंह उपस्थित थे।