विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान मेला कल से
फलौदी|विज्ञान कोलोकप्रिय करने के उद्देश्य से दूसरा दशक परियोजना द्वारा 13 14 फरवरी को नई सड़क स्थित भट्टड़ों का टांका पर दो दिवसीय ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में ज्ञान विज्ञान की विभिन्न बातों को सरलता से समझने के लिए कई स्टॉल्स गतिविधियां होगी। परियोजना निदेशक मुरारीलाल थानवी ने बताया कि मेले के माध्यम से अधिकाधिक लोगों किशोर-किशोरियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास का प्रयास होगा। मेले में कुछ विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे प्रायोगिक गतिविधियों के अवसर भी होंगे। इससे मेले में आने वाले छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सकें। जोधपुर, बीकानेर, सरदारशहर अन्य जगहों से भी संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है जो छात्र-छात्राओं की विज्ञान में रूचि बढ़ाने का प्रयास करेंगे। शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
मेले में स्टॉल्स
मेले के मुख्य आकर्षण चमत्कारों का विज्ञान (साइंस मैजिक शो), अंगारों पर चलना होंगे। इसके अलावा मेले में मॉडल प्रदर्शनी सौर परिवार, मानव शरीर, पोषण, जीव-जंतु, फोटो प्रदर्शनी, अखबार निर्माण, हमारे अधिकार, स्वच्छता स्वास्थ्य, खेल, रसायन विज्ञान, मॉडल निर्माण, ऑरीगेमी, आईटीई, पुस्तकालय, कठपुतली आदि विज्ञान से संबंधित स्टॉल्स सजेगी।