पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एयरपोर्ट विस्तार नई फ्लाइट की संभावना को लेकर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री आज लेंगे बैठक

एयरपोर्ट विस्तार नई फ्लाइट की संभावना को लेकर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री आज लेंगे बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागरिकउड्डयन पर्यटन संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि जोधपुर तथा जैसलमेर में पर्यटन की अपार संभावना है, लेकिन एयर कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है। दोनों शहरों में एयर कनेक्टिवटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां विभागों ने काम शुरू कर दिया है। जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर शुक्रवार को एयरपोर्ट पर अफसरों की समीक्षात्मक बैठक ली जाएगी। इनमें एयरपोर्ट विस्तार को लेकर अब तक की प्रगति और नई फ्लाइट्स शुरू होने में रही बाधा पर समीक्षात्मक विचार होगा।

दो दिवसीय यात्रा पर आए शर्मा ने गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में कहा कि डेजर्ट सर्किट के रूप में पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 270 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। पहले चरण में सांभर लेक को विकसित करने के लिए 74 करोड़ राज्य सरकार दिए गए हैं। धार्मिक सर्किट के तहत मेहंदीपुरा बालाजी, खाटू श्यामजी, नाथद्वारा तथा रामदेवरा को विकसित करने की योजना बनाई गई है। जोधपुर जैसलमेर विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकते हैं। इसकी अपार संभावनाएं हैं। शर्मा मंडोर एक्सप्रेस से सुबह आठ बजे जोधपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम, जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं अफसरों ने उनकी आगवानी की। इसके बाद वे सर्किट हाउस गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद जैसलमेर रवाना हो गए।

जैसलमेर एयरपोर्ट शुरू होगा

नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री शर्मा ने जैसलमेर में एयरपोर्ट तथा प्रशासन के अफसरों की बैठक ली। जैसलमेर का एयरपोर्ट लंबे समय से बनकर तैयार है, लेकिन फ्लाइट शुरू नहीं होने के कारण बंद पड़ा है। बैठक के बाद मंत्री ने जैसलमेर में फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की लेकिन यह कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी नहीं दी। बैठक के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों से फ्लाइट शुरू करने की तैयारियां करने को कहा है। वे इसके बाद बाड़मेर रवाना हो गए। वे शुक्रवार को जोधपुर में एयरपोर्ट पर बैठक लेकर ढाई बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।

‘उपध्याय ने देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी’

जोधपुर | पंडितदीनदयाल उपाध्याय की 48 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा शहर इकाई की ओर से प्रताप नगर स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने अनुभव एवं अध्ययन के बाद एकात्म मानववाद की विचारधारा भारत की राजनीति को दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपाध्याय के विचारों को रखकर समाज की अंतिम कड़ी में खड़े व्यक्ति को सर्वागींण विकास करने में जुटे है। इस मौके पर उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महामंत्री श्रीकिशन सुथार, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, वूल बोर्ड के चेयरमैन जसवंतसिंह विश्नोई, शहर विधायक कैलाश भंसाली, महापौर घनश्याम ओझा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...