सिटी की खेल खबरें
सिटी की खेल खबरें
सुरेंद्र पाल और रुकमणि को बैडमिंटन खिताब
जोधपुर | भारतीयकृषि अनुसंधान परिषद अंतर जोन खेलकूद प्रतियोगिता में गुरूवार को शिमला के सुरेंद्र पाल ने बैडमिंटन खिताब जीत लिया। नई दिल्ली के सीएम परिहार उप विजेता रहे। महिला वर्ग में हैदराबाद की के के रुकमणि विजेता रहीं। भोपाल की दीपिका को दूसरा स्थान मिला। पुरूषों का युगल खिताब सीपीआरआई शिमला की जोड़ी ने जीता। आईएआरआई नई दिल्ली की जोड़ी उप विजेता रही। महिला युगल खिताब सीआईएई भोपाल की दीपिका-जोल की जोड़ी ने जीता। बेंगलोर की मीनाक्षी-वैंकटलक्ष्मी की जोडी उप विजेता रही। कैरम में कोच्ची के राजा प्रथम, जबलपुर के वीर सिंह द्वितीय रहे। महिला वर्ग में मुंबई की स्मिता प्रथम और बैरकपुर की गीता दास द्वितीय रही। इसी तरह कबड्डी में कटक ने बेंगलोर को हराया। वालीबॉल में करनाल ने कोच्ची को हराया। वालीबॉल में कसारगोडा ने बैरकपुर को और अविकानगर ने शिमला को हराया। शूटिंग बॉल में करनाल ने अविकानगर को और नई दिल्ली ने करनाल को हराया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। समापन समारोह में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान संस्थान बीकानेर के निदेशक एमके पाटिल मुख्य अतिथि होंगे। काजरी के निदेशक डा. ओपी यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
सिन्धीयुवा फोर्स ने अल जिलानी क्लब काे हराया
जोधपुर | सिन्धीयुवा फोर्स ने अल जिलानी क्लब को हराकर सिन्धी मुस्लिम चैंपियंस लीग के अगले दौर में जगह बना ली। पहले खेलते हुए फोर्स टीम ने 192 रन बनाए। संजय खान ने 89 और आबाद खान ने 56 रन बनाए। जवाब में अल जिलानी क्लब की टीम 178 रन बना सकी। माईनुद्दीन ने 59 और बिलाल ने 42 रन बनाए। भूरा खान और मोहसिन ने दो- दो विकेट लिए। एक अन्य मैच में न्यू खान क्लब ने 104 रन बनाए। अकरम ने चार विकेट लिए। जवाब में मेसर प्रॉपर्टीज की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरिफ ने 52 रन बनाए।