पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • निदेशालय को बोगस सूचना भेजना अब चलेगा नहीं: भदेल

निदेशालय को बोगस सूचना भेजना अब चलेगा नहीं: भदेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | महिलाएवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने गुरुवार को जोधपुर बीकानेर संभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बीकानेर जिले के खाजूवाला उपखंड के अधिकारियों को उनके यहां बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी देने को कहा। इस दौरान एक कर्मचारी खड़ा हुआ और आधी-अधूरी जानकारी दी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा- निदेशालय को बोगस सूचना भेजने का मामला अब नहीं चलेगा। सभी लोग सुन लें, अपडेट होकर आएं।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीओ हॉल में करीब ढाई घंटे चली बैठक में मंत्री ने विभाग की नंद घर निर्माण योजना, मिशन मोड़ सहित आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन पोषाहार वितरण को लेकर जिलेवार अधिकारियों से जानकारी ली और समय पर कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान खाजूवाला उपखंड का नंबर आया तो वहां के एक एलडीसी ने बंद पड़े आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या 15 बताई। इस पर विभाग के ओएसडी हरजीलाल अटल ने कहा कि आपने जो अग्रिम रिपोर्ट भेजी उसमें संख्या कम है। इस पर मंत्री ने मंत्री ने सभागार में बैठे सभी अफसरों को हिदायत दी कि बोगस सूचना अब चलने वाली नहीं, अपडेट होकर आना होगा।

डीआरडीए हॉल में राज्यमंत्री अनिता भदेल ने अधिकारियों की बैठक ली।

नंद घर योजना की समीक्षा | महिलाएवं बाल विकास राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना का उपयोग केवल भवन निर्माण, संबंधित निर्माण रखरखाव कार्य में ही होगा। राज्य सरकार की इस योजना का निर्माण ही इस मकसद से किया गया है कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का स्वयं का भवन हो।

मिशनमोड की समीक्षा | समीक्षाकरते हुए भदेल ने कहा कि सीईओ जिला परिषद को अधिकार दिए गए हैं कि आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए आवंटित भूमि अगर विवादित है तो भूमि परिवर्तन कर सकता है। उनको सुझाव संबंधित महिला बाल विकास अधिकारी को देना होगा ताकि क्षेत्र का केन्द्र ही कवरेज क्षेत्र में होगा। इससे कार्य में किसी प्रकार का विलंब नहीं होगा। उन्होंने विभिन्न जिलों में निर्माण कार्य पूर्ण निर्माणाधीन संबंधी विभिन्न केन्द्रों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिशन मोड के तहत 38 करोड़ की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है

खबरें और भी हैं...