समझौते के बावजूद अगस्त 2011 से पहले के कृषि कनेक्शन पर संशय
जिलेके चारों डार्क जोन नोटिफाइड क्षेत्र में अगस्त’2011 से पहले खुद चुके कृषि कुओं को बिजली कनेक्शन देने के मामले में अब तक संशय बरकरार है। इस मुद्दे पर नियम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से गठित जिला सलाहकार समिति की गत दिनों हुई बैठक की कार्यवाही से ये संशय और भी बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि गत 7 जनवरी को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने जोधपुर में महापड़ाव किया था। इसमें प्रशासन के साथ हुए समझौते में केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार 13 अगस्त 2011 से पहले खुदे ट्यूबवेल को कृषि कनेक्शन जारी करने पर सहमति भी बनी थी।