पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • मतोड़ा अस्पताल से डॉक्टर नदारद आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

मतोड़ा अस्पताल से डॉक्टर नदारद आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतोड़ा|उप-तहसील मुख्यालयके ग्राम पंचायत मतोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार सुबह 11 बजे मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर एक भी डाॅक्टर मौजूद नहीं मिले तो ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे उपचार के लिए जाते है तो डाॅक्टर नदारद मिलते है। मरीजों को अपने इलाज के लिए 30 किमी दूर ओसियां जोधपुर जाना पड़ता है। साथ ही साथ काफी व्यय भी उठाना पड़ता है। गुरुवार को हरिसिंह भाटी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तेजसिंह भाटी, चंद्रसिंह भाटी, पारस जोशी, देवीप्रसाद जोशी, वार्डपंच मगाराम मेघवाल, गुमाराम कुम्हार, जीवणराम विश्नोई, अनोपाराम विश्नोई, भोमाराम बेलदार, बस्ताराम मेघवाल, सुरजाराम लवार इत्यादि अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पर एक भी डाॅक्टर नहीं मिला। गुरुवार को टीकाकरण के दौरान महिलाओं द्वारा भी रोष जताया गया। बाद में बीसीएमओ बीके प्रजापत मतोड़ा पहुंचे, तब भी कोई कर्मचारी नहीं मिला, तो उन्होंने नदारद डॉक्टरों को फोन कर बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने ग्रामीणों को भी अस्पताल में आइंदा नियमित सेवाएं मिलने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...