पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बाप में दूषित पानी पीने से 50 बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं बीमार

बाप में दूषित पानी पीने से 50 बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं बीमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके वार्ड संख्या 11 से 14 में रहने वाले तकरीबन 50 परिवारों के कई सदस्य बदबूदार दूषित पानी पीने से बीमार पड़ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते इन वार्डों में खौफ का माहोल बना हुआ है। ये हालात दो सप्ताह से भी ज्यादा दिनों से है। जबरदस्त बदबूदार पानी की सप्लाई के संबंध में लोगों ने स्थानीय जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ संपर्क पोर्टल तक शिकायत की, लेकिन लोगों के घरों में अब तक दूषित पानी ही सप्लाई हो रहा है। हालात तो यह है कि हर रोज बाप अस्पताल में औसतन एक दर्जन से अधिक डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह समस्या लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। परेशान लोग गुरुवार को जब अपनी पीड़ा लेकर तहसीलदार हुकुमसिंह शेखावत के पास पहुंचे और उन्हें दूषित पानी का नमूना दिखाया, तो शेखावत के मुंह से भी यही निकला कि ‘ये तो भयंकर बदबूदार पानी है’। बाप निवासी दिलीपसिंह भाटी ने बताया कि उनकी मां रुक्मणीदेवी (60) और भाई शक्तिशंकर (24) पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द उल्टी से परेशान है। मां को अस्पताल में दिखाया, लेकिन अब तक हालत में सुधार नहीं हुआ है। अब वे उन्हें जोधपुर लेकर जाएंगे। बीमारी का कारण उनके घरों में पहुंचने वाला दूषित पानी है। इसके लिए उन्होंने 30 जनवरी को संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक परेशानी यथावत ही है। इसी तरह वार्ड 14 में रहने वाले रामस्वरूप राठी ने बताया कि वार्ड के जटियों का बास और इसके आसपास रहने वाले तुलछीराम चांडक, ललित गुचिया, अमृतलाल जटिया, शंकरलाल, सेजूराम मेघवाल सहित कई अन्य लोग भी इसी तरह की बीमारी की चपेट में है। वार्ड 13 में रहने वाले सीताराम दर्जी की बेटी अंजली (8) और उर्वशी (4) भी कुछ दिनों से पेट दर्द, उल्टी की शिकायत के बाद बुखार की चपेट में है। इसी से क्षुब्ध स्वरूपचंद, ओमप्रकाश लोहार, अनिल खत्री, गजानंद व्यास सहित कई अन्य लोग गुरुवार सुबह तहसील कार्यालय खुलते ही शेखावत के पास पहुंच गए। लोगों ने सुबह उनके घरों में आए पानी से भरी बोतल शेखावत के सामने खोली, तो इसकी बदबू पूरे कमरे में फैल गई। तब शेखावत ने भी माना कि ये पानी तो मवेशी भी नहीं पी सकते। यहां लोगों ने उन्हें बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह लीकेज पड़े हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।

बाप. दूषितपानी पीने से बीमार हुई अंजली और उर्वशी इनसेट में तहसीलदार को दूषित बदबूदार पानी दिखाते ग्रामीण।

मवेशियों के लिए भी पानी लायक नहीं...

^क्षेत्रवासीपानी का सैम्पल लाए वो तो जबरदस्त बदबूदार था। वो तो मवेशियों के पीने लायक भ्ी नहीं है। इसे पीकर तो लोग बीमार पड़ेंगे। एईएन को फोनकर समस्या का तत्काल समाधान करने को कहा है। -हुकुमसिंह शेखावत, तहसीलदार

गौरव पथ निर्माण के दौरान टूटे थे कनेक्शन

^गौरवपथ निर्माण के दौरान कई कनेक्शन टूटे थे। इनमें से कुछ यूं ही पड़े रहे। संभवतया इन्हीं से गटर नालियों का गंदा पानी पेयजल लाइन में पहुंच रहा है। दो कनेक्शन तो ठीक किए हैं। शेष जल्द सही करेंगे। -जेके सुथार, एईएन, जलदाय विभाग

डायरिया के मरीज तो कई दिनों से रहे हैं...

^पिछलेकुछ दिनों से रोजाना डायरिया से ग्रसित 8-10 मरीज अस्पताल रहे हैं। अमूमन ये बीमारी दूषित पानी पीने की वजह से ही होती है। संभवतया इसी वजह से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। -डॉ. कुलदीप सोलंकी, प्रभारी, सीएचसी

खबरें और भी हैं...