पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रिफाइनरी को लेकर धरने को लेकर तैयारियों में जुटे कांग्रेसजन

रिफाइनरी को लेकर धरने को लेकर तैयारियों में जुटे कांग्रेसजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिफाइनरीको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 13 फरवरी को जोधपुर में दिए जाने वाले संभाग स्तरीय धरने को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह है और वे धरने की तैयारियों में जुट गए हैं। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सलीम नागौरी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जान बूझ कर रिफाइनरी की उपयोगिता को अनदेखा कर रही है और बदले की भावना से इसे अटकाए हुए है। इससे पश्चिमी राजस्थान के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। उनके अनुसार धरने में जोधपुर संभाग के सभी पूर्व एवं वर्तमान विधायक, सांसद, पीसीसी पदाधिकारी, सदस्य, निकायों के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी आदि धरना स्थल पर एकत्रित होंगे और सरकार की बदनीयती को उजागर करेंगे। धरना राजीव गांधी चौराहा पर सुबह 11 बजे दिया जाएगा।

पीपाड़शहर| पीपाड़कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी रैली में भाग लेने 13 को जोधपुर जायेंगे। पीपाड़ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमराराम भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की 13 फरवरी को जोधपुर में राजीव सर्कल नई सड़क पर रिफाइनरी बचाओ रैली धरने का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीपाड़ शहर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष अमराराम भाटी के नेतृत्व में जोधपुर में आयोजित रैली में भाग लेंगे। पीपाड़ युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश सांखला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रिफाइनरी बचाओ रैली में भाग लेने जोधपुर जायेंगे।

ओसियांआंचलिक| रिफाइनरीबचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को जोधपुर में आयोज्य एक दिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कई गांवों का दौरा किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट बंशीलाल कच्छवाह ने बताया कि रिफाइनरी के शिलान्यास के इतने समय बाद भी राज्य सरकार द्वारा बजट आवंटित नहीं करने के विरोध में 13 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक जोधपुर में नई सड़क स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर दिए जाने वाले एक दिवसीय धरने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक तादाद में भाग लेने का आह्वान किया।

बावड़ी|पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में रिफाइनरी बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको सफल बनानें एवं अधिकाधिक कार्यकर्ता को धरने मे भाग लेने हेतु कस्बे के कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को मंथन बैठक का प्रधान अलाराम मेघवाल एवं यूथ अध्यक्ष स्वरूप राम खोत की उपस्थिति में आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से धरने को सफल बनाने की अपील की।

खबरें और भी हैं...