नए कलेक्टर मल्लिक ने पदभार संभाला
जोधपुर। भारतीयप्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिष्णु चरण मल्लिक ने गुरुवार को जोधपुर कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल लिया। वे झालावाड़ से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जोधपुर जिले को खुले में शौच मुक्त कराने सहित सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन पहली प्राथमिकता रहेगी। गुड गवर्नेंस के लिए सभी से निरंतर संवाद कायम रखेंगे। संवादहीनता के कारण कई बार सही सूचनाएं नहीं मिलती है। मल्लिक मूलतया उड़ीसा के जाजपुर जिले के निवासी हैं। आईएएस में चुने जाने के बाद अगस्त 2009 में श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में और इसके बाद अप्रैल 2010 तक माउंट आबू में एसडीएम रहे।
विभिन्नसंगठनों ने किया स्वागत | राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नवनियुक्त कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक से भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर डॉ. गोपालराज कल्ला, अनिल जोशी, ब्रजेश पुरोहित, नटवर शर्मा, तरुण पुरोहित, मोहम्मद जाकिर अली, चंद्रशेखर पुरोहित, किशनलाल गेंवा, निर्मल उपाध्याय अादि ने कलेक्टर का अभिनंदन किया।