पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंसारी को नहीं बदला पीसीसी विस्तार में किसी को जगह नहीं मिली

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंसारी को नहीं बदला पीसीसी विस्तार में किसी को जगह नहीं मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | प्रदेशकांग्रेस की कार्यकारिणी में दो साल बाद हुए विस्तार में जोधपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईद अंसारी को यथावत रखा गया है, जबकि इस विस्तार में पीसीसी में जोधपुर से किसी को प्रतिनिधित्व नहीं देना उपेक्षा माना जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 20 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। इसके साथ ही 43 नए पदाधिकारी बनाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शहर में अध्यक्ष सईद अंसारी पद पर बनाए रखा है। अंसारी को विरोध के बावजूद शहर अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के पीछे गहलोत को कार्यकारिणी विस्तार में पूरा महत्व मिलना बताया जा रहा है। दूसरी ओर इस विस्तार में 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 8 उपाध्यक्ष, 22 सचिव और 3 कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं, लेकिन इनमें से जोधपुर से किसी को शामिल नहीं किया गया है।

विस्तारमें ये हैं गहलोत खेमे से

राजनीतिकजानकारों के अनुसार पीसीसी के विस्तार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए विश्वेंद्र सिंह, गोपालसिंह ईडवा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष बनाए गए डाॅ. करणसिंह यादव, मुमताज मसीह, खानू खां, महासचिव बनीं जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, सुनीता भाटी, मनीष धारणिया, कुलदीप इंदौरा, सचिव पद पर पंकज शर्मा, राजेंद्र सांखला सहित 6 लोग गहलोत खेमे के हैं। सबसे पावरफुल कही जाने वाली प्रदेश कार्यसमिति में शांति धारीवाल, बृजकिशोर शर्मा ओर महेश जोशी भी तीनों गहलोत खेमे के हैं। वहीं 20 नए जिलाध्यक्षों में जालोर के डाॅ. समरजीत सिंह, बीकानेर के महेंद्र गहलोत सहित आधे अध्यक्ष भी गहलोत समर्थक बताए जा रहे हैं। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता डाॅ. अजय त्रिवेदी के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंसारी काे नहीं बदलना और पीसीसी कार्यकारिणी विस्तार में गहलोत समर्थकों को लिया जाना दर्शाता है कि विस्तार में उन्हें तवज्जो मिली है।

यहविस्तार है, जोधपुर सहित किसी की भी उपेक्षा नहीं: शर्मा

कांग्रेसप्रवक्ता और उपाध्यक्ष डाॅ. अर्चना शर्मा का कहना है कि यह प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार है, नई नहीं बनी है। विस्तार में किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। दो साल पहने बनी कार्यकारिणी ज्यों की त्यों है। जोधपुर सेे राजेंद्र चौधरी, करणसिंह उचियारड़ा इत्यादि पहले से ही पीसीसी में पदाधिकारी हैं।

खबरें और भी हैं...