पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • विधायक विश्नोई ने किया नशामुक्ति जागरूकता शिविर के पोस्टर का विमोचन

विधायक विश्नोई ने किया नशामुक्ति जागरूकता शिविर के पोस्टर का विमोचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| शहरके झालामंड क्षेत्र में स्थित मन्नत नशा मुक्ति पुनर्वास एवं परामर्श केंद्र में बुधवार को फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने नशा मुक्ति जागरूकता शिविर पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान विश्नोई ने संस्थान में भर्ती युवाओं से भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए अपने जीवन संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि थल सेना सिपाही के रूप मे अपने कैरियर शुरू किया था और इसी दौरान उन्होने एमए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एक शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। समाज की सेवा का सकंल्प का ही परिणाम है कि आज वह विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विश्नोई ने नशे से पीड़ित युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपको जीवन में नर से नारायण बनना है, कि नर से राक्षक प्रवृति अपनानी है। सभी को सद्व विचारों को अपनाते हुए जीवन को नशामुक्त बनाना चाहिए। संस्था निदेशक हिमांशु वैष्णव ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान अशोक चारभुजा, विष्णु कच्छवाह, सुनील श्रीमाल, ईमरान खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...