पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • हाईकोर्ट में डिप्टी और वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नति

हाईकोर्ट में डिप्टी और वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट में डिप्टी और वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नति

राजस्थानहाईकोर्ट प्रशासन में दो अलग-अलग आदेश जारी कर डिप्टी रजिस्ट्रार से वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्राइवेट सेक्रेटरी से डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के अनुसार जोधपुर से जेठमल पुरोहित, लक्ष्मण निंबानी सुभाषचंद्र दवे और जयपुर से कमलेश खत्री, मुकेश प्रसाद शर्मा इंदु को वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार जोधपुर से वीरसिंह इंदा, नरेंद्र कुमार परमार मकसूद सिद्दिकी को और जयपुर से रामेश्वर प्रसाद शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा गिरिराज प्रसाद को डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नत किया गया है।

जनसुनवाईमें 21 प्रकरणों का निस्तारण

संपर्कपोर्टल में दर्ज प्रकरणों की जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े मामलों और जन समस्याओं को लेकर प्रकरणों सुनवाई कर हाथों-हाथ कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। अटल सेवा केंद्र में हुई सुनवाई के दौरान 21 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। एडीएम प्रथम ने जनसुनवाई की अध्यक्षता की। शिकारगढ़ के मनोज कुमार पंवार की निजी आवासीय योजना में रह रहे 150 परिवारों को पानी नहीं मिलने की शिकायत की। एडीएम ने जलदाय विभाग के अफसरों से कनेक्शन के लिए डिमांड एस्टीमेट बनाकर जेडीए को देने को कहा। अगली बैठक में कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंडोर निवासी शंकरसिंह सोलंकी के बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत पर डिस्कॅाम अधिकारी को अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जनअभाव सतर्कता समिति में 9 प्रकरणों का निस्तारण जिला जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की गुरुवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित बैठक में 9 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

व्यवसायियोंसहित सभी वर्ग रिफाइनरी के लिए संघर्ष में साथ आए : गहलोत

पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिम राजस्थान के लिए बहुप्रतिष्ठित प्रोजेक्ट रिफाइनरी के लिए संघर्ष में मंडी व्यापारियों सहित सभी वर्गों से केवल सहयोग मांगा है,बल्कि इसमें जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पचपदरा में रिफाइनरी लगती है, पेट्रो और प्लास्टिक इंडस्ट्रीज लगेगी। लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इससे व्यापार और उद्योगों को लाभ मिलेगा। गहलोत ने यह बात मंडोर मंडी व्यापारियों के विभिन्न संगठनों की ओर से मंडी प्रांगण के गार्डन में गुरुवार को आयोजित गेट-टूगेदर कार्यक्रम में कही। पूर्व विधायक जुगल काबरा ने गहलोत के शासनकाल में खाद्य पदार्थों को टैक्स फ्री करने सहित किए गए निर्णय याद दिलाए वहीं उद्यमी सुनील परिहार ने रिफाइनरी को लेकर किए जा रहे संघर्ष के तहत 13 फरवरी को आयोजित धरने में आने का निमंत्रण दिया। इससे पहले अध्यक्ष राजेंद्र परिहार सचिव धर्मेंद्र भंडारी, जीरा मंडी, दलाल संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हड़तालके लिए रेलवेकर्मियों का मतदान शुरू

रेलवेमंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं रखने को लेकर रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि गुरुवार को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। कर्मचारी मतदान कर बताएंगे कि वे हड़ताल को लेकर सहमत है या नहीं।

98फीसदी हड़ताल के लिए तैयार: इधरउत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से करवाए गए मतदान के बाद गुरुवार को मतों की गणना की गई। मंडल सचिव घनश्याम शर्मा ने बताया कि संघ के बैनर तले 5 हजार 528 कर्मचारियों ने मतदान किया जिनमें से करीब 98 फीसदी ने हड़ताल के लिए अपनी सहमति दी।

खबरें और भी हैं...