श्रीमद्भागवत कथा में सजी कृष्ण लीला झांकी
कापरड़ा|निकटवर्ती पालासनीगांव में चल रही भागवत कथा के दौरान कृष्ण प्रेमी पंडित नंदू महाराज ने कहा कि राधा परमतत्व ब्रह्म की वह अभिन्न शक्ति है जिसके साथ वे सदैव रमण करते थे। श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाएं राधा के अस्तित्व के कारण ही है। राधा पूर्ण शक्ति है तो कृष्ण उस शक्ति को धारण करने वाला है। कृष्ण चंद्र है तो राधा उसकी चांदनी है। इस प्रकार के ये दोनों ही एक स्वरूप है। महाराज ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया और राधा कृष्ण की अद्भुत झांकियां सजाई गई और कृष्ण राधा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता दौलाराम गहलोत ने बताया कि मंगलवार को माताजी के मंदिर मालियों के बास पालासनी में सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान जोधपुर ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूर से अाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर कैलाशनाथ महाराज, तुलसीराम महाराज देवलिया, जितेंद्र गहलोत, अशोक गहलोत, हीराराम गहलोत पूर्व सरपंच, राधाकिशन गहलोत अध्यक्ष माली संस्थान, शंकरराम, दयाराम सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
कापरड़ा. कृष्णलीलाओं की सजी झांकी।