सरकार मूल ओबीसी का वर्गीकरण करे : कुमावत
सीटी रिपोर्टर. जोधपुर| राजस्थानकुम्हार, कुमावत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आरसी कुमावत ने कहा है कि सरकार को मूल अोबीसी का वर्गीकरण करना चाहिए। वे नौ दिवसीय श्रीयादे माता जयंती महोत्सव के समापन पर झालामंड में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कुमावत ने कहा कि मूल ओबीसी बड़ी जाति है और अब राज हमारा होना चाहिए। उन्होंने कुम्हार समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के बगैर विकास संभव नहीं है। बसपा नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डूंगरराम गेदर ने कहा कि आने वाला समय कुम्हार समाज के लिए अंधकारमय नहीं होगा। युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमावत ने समाज की एकता पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी अशोक झालामंड ने बताया कि नौ दिवसीय कार्यक्रम में ढलाराम नागौरी, पुखराज बढ़ाणिया, घेवर राम, दयाल सिनवाड़िया, सहित अनेक गणमान्य लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के बाद पांच बत्ती चौराहे के निकट एक होटल में महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुमावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महासभा से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की गई। इस मौके पर जोधपुर में कार्यकारिणी गठन को लेकर निर्देश दिए गए