पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीमद् भागवत कथा में सजी कृष्ण लीला झांकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती पालासनी गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान कृष्ण प्रेमी पंडित नंदू महाराज ने कहा कि राधा परमतत्व ब्रह्म की वह अभिन्न शक्ति है जिसके साथ वे सदैव रमण करते थे। श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाएं राधा के अस्तित्व के कारण ही है। राधा पूर्ण शक्ति है तो कृष्ण उस शक्ति को धारण करने वाला है। कृष्ण चंद्र है तो राधा उसकी चांदनी है। इस प्रकार के ये दोनों ही एक स्वरूप है। महाराज ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया और राधा कृष्ण की अद्भुत झांकियां सजाई गई और कृष्ण राधा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता दौलाराम गहलोत ने बताया कि मंगलवार को माताजी के मंदिर मालियों के बास पालासनी में सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान जोधपुर ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में दूर से अाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।

खबरें और भी हैं...