पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जैसलमेर जल्द शुरू होगा सिविल एयरपोर्ट, मंत्री ने किया दौरा

जैसलमेर- जल्द शुरू होगा सिविल एयरपोर्ट, मंत्री ने किया दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कला एवं संस्कृति, नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एक दिवसीय जैसलमेर दौरा किया। उनके जैसलमेर आने के साथ ही हर किसी ने उनके सामने एक ही डिमांड रखी सिविल एयरपोर्ट कब शुरू होगा। जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन व्यापारियों ने एक ही मांग रखी। इस बीच डॉ. शर्मा ने जल्द से जल्द एयरपोर्ट शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी 15 दिनों में यह पॉलिसी जारी होगी उसके बाद जैसलमेर एयरपोर्ट को शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। इस पॉलिसी के तहत हम छोटे शहरों की कनेक्टिविटी करना चाहते हैं। नई पॉलिसी के तहत हम छोटे शहरों को जोड़ेंगे। जिसमें एक घंटे की यात्रा रहेगी और उसका किराया 2500 रुपए से ज्यादा नहीं होगा। इसके तहत यह संभावना जताई जा रही है कि जैसलमेर को शुरूआती तौर पर जोधपुर जयपुर से ही जोड़ा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...