पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रीट में नकल कराने की कोशिश करने वाले गिरोह के मुखिया सरकारी शिक्षक को जेल भेजा

रीट में नकल कराने की कोशिश करने वाले गिरोह के मुखिया सरकारी शिक्षक को जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| शहरमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में 18 अभ्यर्थियों को नकल कराने वाले गिरोह के मुखिया सरकारी शिक्षक उदाराम विश्नोई को प्रतापनगर पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। इस मामले में शिक्षक के दो साथियों सहित 6 जनों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इनमें से चार अभ्यर्थी थे, जिन्हें आरोपी नकल कराने वाला था। प्रतापनगर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि आरोपी शिक्षक से पूछताछ में सामने अाया कि गिरोह का पूरा संचालन भीनमाल जेल में बंद जगदीश विश्नोई कर रहा था। जगदीश विश्नोई को भीनमाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...