पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • दिनदहाड़े मकान में सेंध लगा पहले रसोई में रखे काजू बादाम खाए, फिर कीमती सामान चुरा ले गए

दिनदहाड़े मकान में सेंध लगा पहले रसोई में रखे काजू बादाम खाए, फिर कीमती सामान चुरा ले गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| प्रतापनगरथाना क्षेत्र में अखेराज का तालाब के पास चोर दिनदहाड़े खिड़की का कांच तोड़ एक मकान में घुसे और आराम से काजू-बादाम खाकर कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस को अंदेशा है कि चोरों ने पहले रैकी की थी और उन्हें मकान मालिक के आने-जाने का समय पता था। पुलिस ने बताया कि अखेराज का तालाब क्षेत्र में माछर फार्म हाउस के पास रहने वाले महेश सारडा पुत्र कैलाश नारायण माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी कि वे गत बुधवार को एक शादी समारोह में गए थे। पीछे उनके घर पर नौकरानी थी, जो दोपहर 12 बजे बाजार गई थी। वह वापस शाम पांच बजे घर आई तो घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। मकान के अंदर एक टीवी, म्यूजिक सिस्टम, चूल्हा अन्य सामान गायब मिला। इस दौरान चोरों ने रसोई में रखे काजू, बादाम, अखरोट खाकर खाने का सामान बिखेर दिया था।

खबरें और भी हैं...