पटवारी भर्ती परीक्षा कल
जोधपुर बाड़मेर डिपो दो दिन चलाएंगे अतिरिक्त बसें
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से पटवारी सीधी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी। जोधपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में 190 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोपहर 12 से 3 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा समन्वयक एडीएम सिटी अजरा परवीन ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 10.30 बजे तक आवश्यक रूप से केंद्र पर उपस्थित होना होगा। देरी से आने पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी का फोटो या हस्ताक्षर नहीं होने अथवा फोटो हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं होने की स्थिति में उन्हें केंद्राधीक्षक से प्रारूप प्राप्त कर अंडरटेकिंग देने पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल रूप के टेलीफोन 0291-2650316 पर संपर्क किया जा सकता है।