पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • 7वीं के छात्र ने पेड़ पर तो आर्मी के जवान ने गेस्ट हाउस में फंदा लगा खुदकुशी की

7वीं के छात्र ने पेड़ पर तो आर्मी के जवान ने गेस्ट हाउस में फंदा लगा खुदकुशी की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सातवी कक्षा के एक छात्र ने पेड़ पर तो आर्मी के जवान ने एक गेस्ट हाउस में फंदा लगा खुदकुशी कर ली। डांगियावास थानाधिकारी रामसिंह पूनिया ने बताया कि रुड़कली गांव निवासी ओमाराम पुत्र ढगलाराम ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई मुकेश (16) सातवीं क्लास का छात्र था। बुधवार सुबह घर पर बताए बिना निकल गया था। इसके बाद उसने एक खेत में पेड़ पर तार से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करना बताया। किशोर ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है, इसमें किसी की गलती नहीं है। साथ ही लिखा- दोस्तों परिवार वालों, मैं आप जैसा नहीं बन सकता। पुलिस ने किशोर के शव का गुरुवार को एमजीएच मोर्चरी से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द करवा दिया।

दूसरी तरफ रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल रोड पर स्थित सिद्धी विनायक गेस्ट हाउस संचालक हरीश वासवानी ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि मुजफ्फर नगर निवासी आर्मी का जवान सुभाषचंद्र गत 31 जनवरी से उनके यहां किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार सुबह उसके कमरे में पानी लेकर गए तो जवान पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने जवान का शव एमडीएमएच मोर्चरी में रखवा परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से मिले दस्तावेज की जांच पड़ताल में पता लगा कि जवान की ट्रांसफर कुछ दिनों पहले पंजाब से बाड़मेर हुई थी। उसके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

खबरें और भी हैं...