हाईकोर्ट ने दिए जलाशयों की स्थिति सुधारने के निर्देश
जोधपुर | राजस्थानहाईकोर्ट के न्यायाधीश गोविंद माथुर निर्मलजीत कौर की खंडपीठ ने जोधपुर में मंदिरों और जलाशयों की दशा को सुधारने के संबंध में राज्य सरकार कलेक्टर को शीघ्र योजना बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। खंडपीठ ने स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की थी और सरकार को नोटिस जारी किए थे। खंडपीठ ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि जलाशयों की स्थिति बिगड़ रही है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। साथ ही इस संबंध में तुरंत कदम उठाकर पालना रिपोर्ट पेश करने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. पीएस भाटी को निर्देश दिए।